Connect with us

केदारनाथ के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में बड़ा लैंडस्लाइड, 13 लोगों के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड

केदारनाथ के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में बड़ा लैंडस्लाइड, 13 लोगों के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में देर रात भीषण बारिश होने से तबाही मचा गई. यहां पहाड़ी से मलबा गिरने से दो दुकानें ढह गईं. हादसे के वक्त दुकानों में कई लोग सो रहे थे. गौरीकुंडके सेक्टर अधिकारी ने बताया कि मलबे में कई लोग दब गए हैं. वहीं SDRF से मिली सूचना के अनुसार करीब 13 लोग लापता हो गए हैं. इनमें नेपाली और स्थानीय लोग शामिल हैं. बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है.

यह भी पढ़ें -  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था. हालांकि बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कत आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक रुद्रप्रयाग में आज दिनभर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. वहीं 5 अगस्त को हल्की बारिश और 6 अगस्त को फिर से भीषण बारिश का अनुमान है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305