Connect with us

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच रोकी गई केदारनाथ यात्रा, छह हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को रोका गया

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच रोकी गई केदारनाथ यात्रा, छह हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को रोका गया

भारी वर्षा के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित है। केदारनाथ जा रहे छह हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है। वहीं स्कूलों में शनिवार को भी छुट्टी की गई है। उत्तराखंड में बुधवार से रुक-रुककर हो रही वर्षा का क्रम अभी बना हुआ है। इससे प्रदेश में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। खासकर पर्वतीय जिलों में जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण आवाजाही प्रभावित है। केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण करीब छह हजार तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है। नदी-नालों के उफान पर आने से ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है।पांच जिलों में स्कूलों में शनिवार को भी छुट्टी

यह भी पढ़ें -  आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक

वहीं, कुमाऊं मंडल में ऊधमसिंह नगर को छोड़ अन्य पांच जिलों में स्कूलों में शनिवार को भी छुट्टी की घोषणा की गई है। गढ़वाल में भी चार पर्वतीय जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी में आज स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने आज भी भारी वर्षा की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बारिश

यह भी पढ़ें -  सिंगटाली पुल हादसा: गंगा में डूबे मेरठ निवासी का शव बरामद, महिला की तलाश जारी

प्रदेश में मानसून के फिर जोर पकड़ने और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वर्षा का दौर जारी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। इससे तमाम नदी-नाले उफान पर हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह दरक रही पहाड़ियां आफत बनी हुई हैं। शुक्रवार को प्रशासन ने सुबह 11 बजे के बाद तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी। करीब छह हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है।हालांकि, सुबह 11 बजे से पहले 7665 तीर्थ यात्री धाम के लिए रवाना हो चुके थे।शनिवार को मौसम ठीक होने पर ही यात्रियों को जाने की अनुमति देने पर प्रशासन विचार करेगा। इसके अलावा बदरीनाथ मार्ग समेत अन्य कई मार्गों पर दिनभर मलबा आने से यातायात बाधित होता रहा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305