Connect with us

कमाल है! प्राइमरी स्कूल में चल रहा रेशम प्रशिक्षण केंद्र, कब्जा दिखा बिजली का कनेक्शन भी

उत्तराखंड

कमाल है! प्राइमरी स्कूल में चल रहा रेशम प्रशिक्षण केंद्र, कब्जा दिखा बिजली का कनेक्शन भी

शिक्षा विभाग के बिना अनुमति से बंद पड़े प्राइमरी स्कूल में खोल दिया रेशम प्रशिक्षण केंद्र, कब्जा दिखा बिजली का कनेक्शन भी लिया प्रेमनगर क्षेत्र के बनियावाला सेवली में बंद पड़े सरकारी प्राइमरी स्कूल पर कब्जे का मामला सामने आया है। यहां एक संस्था ने बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के रेशम प्रशिक्षण केंद्र खोल दिया है।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

साथ ही खुद को कब्जाधारी बताकर संस्था की महिला ने बिजली का कनेक्शन भी ले लिया है। जब शिकायत हुई तो ऊर्जा निगम और शिक्षा विभाग जागा और कब्जाधारी को नोटिस भेजा दरअसल, आरकेडिया क्षेत्र के बनियावाला सेवली में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल है। बच्चों की कमी के कारण वित्तीय वर्ष 2010-11 में यह स्कूल बंद हो गया था। कुछ समय पहले खाली पड़े इस स्कूल में एक संस्था ने रेशम प्रशिक्षण केंद्र खोल दिया।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

नियमानुसार इसके लिए पहले शिक्षा विभाग से अनुमति ली जानी चाहिए थी। हालांकि, इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ। संस्था की एक महिला ने अपने नाम से तीन गुना धनराशि पर बिजली का कनेक्शन भी ले लिया है। शिकायत हुई तो ऊर्जा निगम ने जांच के बाद महिला को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में ऊर्जा निगम ने स्कूल की संपत्ति पर कब्जाधारी बताकर कनेक्शन लेने का कारण पूछा है।शिक्षा विभाग भी करेगा मामले की जांच।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305