Connect with us

ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये

मनोरंजन

ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये

लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 को अपना विजेता मिल गया है। शानदार मुकाबले के बाद ज्योतिर्मयी नायक ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए सीजन का खिताब अपने नाम किया। जीत के साथ उन्हें ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित इंडियन आइडल 16 का ग्रैंड फिनाले रविवार को बेहद भव्य अंदाज में आयोजित किया गया। अंतिम मुकाबले में ज्योतिर्मयी नायक, तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दर्शकों के वोट और शानदार प्रस्तुतियों के आधार पर ज्योतिर्मयी नायक को इस सीजन का विजेता घोषित किया गया। तनिष्क शुक्ला पहले रनर-अप और मनराज वीर सिंह दूसरे रनर-अप रहे।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

फिनाले में शो के जज बादशाह, कुमार सानू और श्रेया घोषाल ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास बनाया। वहीं, विशाल ददलानी किसी कारणवश मंच पर मौजूद नहीं हो सके और उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से शो में हिस्सा लिया। अभिनेत्री शहनाज गिल ने विशेष अतिथि के रूप में पहुंचकर प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाया।

रनर-अप रहे तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह को 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं, स्पॉटलाइट राउंड के बाद मैस्म्मे बोसु प्रतियोगिता से बाहर हो गए। इसके अलावा अंशिका चोंकर और सुहैल सूफी भी कम वोट मिलने के कारण एलिमिनेट हुए, जिन्हें 3-3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

ग्रैंड फिनाले में कई यादगार प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं। दिग्गज गायिका उषा उत्थुप ने अपने लोकप्रिय गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी, जबकि कुमार सानू ने भी अपने सदाबहार गानों से माहौल को संगीतमय बना दिया। प्रतियोगियों की प्रस्तुतियों और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस ने फिनाले को और भी खास बना दिया।

‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम पर आधारित इंडियन आइडल 16 की शुरुआत अक्टूबर 2025 में हुई थी। करीब 81 एपिसोड तक चले इस सीजन का समापन 26 जुलाई 2026 को दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। पहले दिन सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और जश्न का माहौल रहा, जबकि दूसरे दिन विजेता के नाम की घोषणा की गई। इस पूरे सीजन में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305