Connect with us

JE-AE Paper Leak मामले में दो और गिरफ्तार, आरोपी संजीव दुबे के दो सगे भाई गिरफ्तार

उत्तराखंड

JE-AE Paper Leak मामले में दो और गिरफ्तार, आरोपी संजीव दुबे के दो सगे भाई गिरफ्तार

JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रही S.I.T. टीम ने मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी-ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0 व अमित पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0 से दिनांक 10.02.2023 को एसआटीई कार्यालय में पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए सख्त, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

पूछताछ के दौरान अभियुक्त संदीप द्वारा भारत माता मन्दिर हरिद्वार के पास स्थित धर्मशाला में नकल हेतु बिठाये गये अभ्यर्थियों की निगरानी करने व अभियुक्त अमित द्वारा सहारनपुर स्थित हसनपुर में नकल हेतु बिठाये गये अभ्यर्थियों की निगरानी करने का अपराध स्वीकार किया गया। पूछताछ के दौरान उजागर हुए तथ्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्त मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे के भाई है जो मोटे पैसे के लालच में संजीव का साथ दे रहे थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1- संदीप पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी-ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0,

2- अमित पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी-ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305