Connect with us

खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश

उत्तराखंड

खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने खेल विभाग में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जनपदों में तैनात कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निरंतरता प्रदान किए जाने तथा उनके कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास- महाराज

शासन ने इस विषय में पूर्व में जारी आदेशों और संशोधनों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति एवं सेवाओं का विस्तार नियमानुसार किया जाएगा।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेल विभाग के अंतर्गत वर्तमान में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों, जिनकी सेवा अवधि पूर्ण हो चुकी है, उनके मामलों में भी शासनादेश दिनांक 11 जुलाई 2024 के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा

इसके तहत योग्य प्रशिक्षकों को निरंतरता प्रदान करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इस निर्णय से प्रदेश में खेल गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है और खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305