Connect with us

देहरादून में धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्व द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

उत्तराखंड

देहरादून में धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्व द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाता चौकी क्षेत्र में बीती रात मंदिर के गेट पर एक विशेष सामुदाय का युवक पेशाब करता हुआ नजर आया। इसी के साथ उस युवक ने मंदिर में पत्थर फेंककर कांच भी तोड़ दिया। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। इससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन में रोष है।वहीं देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। हिंदू संगठनों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

एसएसपी ने कहा कि युवक की तलाश की जा रही है। धर्म चाहे कोई भी हो। किसी की आस्था से खिलवाड़ करना गलत है फिर चाहे वह हिंदू हो मुस्लिम हो सिख हो इसाई हो। भारत एक सांप्रदायिक देश है यहां सभी मिलजुल कर रहते हैं लेकिन किसी की भी धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाना गलत है और यह कानूनी जुर्म है।

यह भी पढ़ें -  हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305