Connect with us

भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया

खेल

भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया

पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मिली जीत, टूर्नामेंट में हासिल किया तीसरा स्थान

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने सीएएफए नेशंस कप में शानदार उपलब्धि हासिल की है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में ओमान को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब भारत ने ओमान को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पराजित किया।

यह भी पढ़ें -  दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर

मैच के नियमित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। ओमान के लिए यहमादी ने गोल किया, जबकि भारत की ओर से उदांता सिंह ने बराबरी दिलाई। निर्णायक पेनल्टी शूटआउट में भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू के शानदार बचाव ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मुकाबले में भारत की ओर से लालियनजुआला छांगटे, राहुल भेके और जितिन एमएस ने पेनल्टी को गोल में बदला, जबकि अनवर अली और उदांता अपने प्रयासों में चूक गए। दूसरी ओर, बेहतर रैंकिंग वाली टीम ओमान अपने शुरुआती मौके गंवा बैठी।

यह भी पढ़ें -  स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान

भारत के लिए यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि पिछले 25 साल में ओमान के खिलाफ खेले गए नौ मैचों में से छह में उसे हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों का पिछला मुकाबला मार्च 2021 में हुआ था, जो 1-1 से ड्रॉ रहा था। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास बदल दिया।

Continue Reading

More in खेल

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305