Connect with us

उत्तराखंड में बेमौसम बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, मंत्री गणेश जोशी ने दिलाया भरोसा बोले जल्द मिलेगा मुआवजा

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बेमौसम बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, मंत्री गणेश जोशी ने दिलाया भरोसा बोले जल्द मिलेगा मुआवजा

देहरादून, । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें -  चमोली में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 77 से अधिक गांव प्रभावित

मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अधिकारियों को शीघ्र कागजी कार्रवाई कर किसानो को जल्द से जल्द उन्हें फसलों की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से 35618 हैक्टीयर कृषि भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा प्रदेश में 822601किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  आवास सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने निर्माणाधीन आधुनिक कार्यालय भवन के कार्यों की समीक्षा की

जिसमे औद्यानिक फसलों हेतु पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अन्तर्गत मौसम रबी में 71537 कृषको की फसल का बीमा किया गया है। मंत्री जोशी ने कहा उपरोक्त क्षति के क्षेत्रफल मे से आपदा के मानको के अनुसार 33% से अधिक क्षति का क्षेत्रफल 7403 हेक्टेयर है।

मंत्री जोशी ने कहा 7403 हेक्टेयर से 6468 है० सिंचित और 435 है० असिंचित व 500 हैक्टेयर फलदार पौधो का क्षेत्रफल है। कृषि मंत्री जोशी ने कहा मानको के अनुसार 33% से अधिक क्षति का क्षेत्रफल वाले किसानों को आपदा मद में शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसान के साथ खड़ी है और जल्द ही सरकार किसानों की फसल का मुआवजा राशि प्रदान करेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305