Connect with us

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश की चेतावनी, जानकारी ले कर ही निकले…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश की चेतावनी, जानकारी ले कर ही निकले…

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन इसके फिर करवट बदलने के आसार हैं। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पांच और छह अक्टूबर को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होने की उम्मीदसितंबर में अत्यधिक वर्षा के बाद अक्टूबर की शुरुआत में वर्षा से कुछ राहत है। हालांकि, अभी मानसून उत्तराखंड से विदा नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होने की उम्मीद जताई है। इस दौरान प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। फिलहाल पंजाब, चंड़ीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से मानसून विदा हो चुका है। जबकि, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के भी कई क्षेत्रों से मानसून लौट चुका है।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछार पड़ सकती हैं। इसके बाद पांच और छह अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादलों का डेरा रह सकता है। कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने के भी आसा।र

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305