Connect with us

उत्तराखंड में पारा बढ़ते ही बिजली की मांग में आया उछाल, आम जनता के साथ अब बिजली कर्मियों क़ो भी लगा झटका

उत्तराखंड

उत्तराखंड में पारा बढ़ते ही बिजली की मांग में आया उछाल, आम जनता के साथ अब बिजली कर्मियों क़ो भी लगा झटका

नियामक आयोग के एक अप्रैल से लागू हुए नए टैरिफ के हिसाब से इन सभी का फिक्स एनर्जी चार्ज भी बढ़ गया है। तीनों निगमों ने बढ़ी हुईं दरों का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत जहां फिक्स एनर्जी चार्ज में बढ़ोतरी की गई है तो वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित से अधिक बिजली खर्च करने पर सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं की दरों पर भुगतान करना होगा।

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशनरों को महंगी बिजली का झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के नए टैरिफ आदेश के बाद अब तीनों निगमों ने बढ़ी हुईं दरों का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत जहां फिक्स एनर्जी चार्ज में बढ़ोतरी की गई है तो वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित से अधिक बिजली खर्च करने पर सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं की दरों पर भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में हजारों की संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।हर साल एक निर्धारित सीमा तक इन सभी को मुफ्त बिजली इस्तेमाल की अनुमति होती है। केवल हर महीने फिक्स एनर्जी चार्ज देना होता है। नियामक आयोग के एक अप्रैल से लागू हुए नए टैरिफ के हिसाब से इन सभी का फिक्स एनर्जी चार्ज भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें -  राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि

कितना फिक्स चार्ज बढ़ा

  • कर्मचारी श्रेणी- 2022- 2023 का चार्ज (प्रतिमाह)
  • चतुर्थ श्रेणी- 110-118
  • समूह ग- 163- 174
  • जूनियर इंजीनियर्स व समकक्ष- 294- 315
  • असिस्टेंट इंजीनियर व समकक्ष- 409- 438
  • डीजीएम व समकक्ष- 572-612
  • जीएम व समकक्ष- 697- 746
  • किसे हर साल कितनी बिजली मुफ्त (यूनिट में)
  • कर्मचारी श्रेणी- वर्किंग कर्मचारी- फैमिली पेंशनर
  • चतुर्थ श्रेणी- 6000-3000
  • समूह ग- 6500- 3250
  • जूनियर इंजीनियर्स व समकक्ष- 7000- 3500
  • असिस्टेंट इंजीनियर व समकक्ष- 7500- 3750
  • डीजीएम व समकक्ष- 8000-4000
  • जीएम व समकक्ष- 9000- 4500
  • पिटकुल ने पीएफ संबंधी आवेदन की सुविधा दी
यह भी पढ़ें -  “ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

पिटकुल के जीएम फाइनेंस एसके तोमर ने ईपीएफओ को लेकर जारी निर्देशों के तहत सभी संबंधित कर्मचारियों को अधिक पेंशन के संबंध में आवेदन की सुविधा दी है। इसके लिए लेखाकार विजेंद्र सिंह का नंबर भी जारी किया गया है। कर्मचारी उनकी मदद से ईपीएफओ में आवेदन कर सकते हैं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305