Connect with us

उत्तर प्रदेश मे करेगे उत्तराखंड के 80 बीजेपी नेता चुनाव प्रचार प्रसार

उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश मे करेगे उत्तराखंड के 80 बीजेपी नेता चुनाव प्रचार प्रसार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से निबटने के बाद अब भाजपा नेता चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश की राह पकड़ेंगे. इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए. जल्द ही वह बतौर स्टार प्रचारक उप्र के दौरे पर जा सकते हैं. इधर, प्रदेश भाजपा ने उप्र में चुनाव ड्यूटी के मद्देनजर 80 कार्यकर्त्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है

यह भी पढ़ें -  उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत

कार्यक्रम तय होने के बाद यह टीम प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में उप्र जाएगीमुख्यमंत्री धामी का  व्यस्त कार्यक्रम रहा आवास पर पार्टी नेताओं व अन्य आगंतुकों से मुलाकात के बाद दोपहर में मुख्यमंत्री रुद्रपुर रवाना हुए शाम को वह रुद्रपुर से दिल्ली पहुंच गए दिल्ली में वह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे माना जा रहा कि इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव के संबंध में फीडबैक भी देंगे एक-दो दिन बाद वह उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा सकते हैंइधर, उत्तराखंड भाजपा भी उप्र में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं को भेजने की तैयारी में जुट गई है इन्हें उन स्थानों पर भेजा जाएगा, जहां उत्तराखंड मूल के व्यक्तियों की संख्या अधिक है.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के अनुसार पार्टी ने उप्र में चुनाव प्रचार के लिए जिन 80 कार्यकर्त्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है, उनमें विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक से लेकर विधायक, मंत्री और प्रांतीय पदाधिकारी शामिल है. उप्र में ये सभी चुनाव प्रबंधन में जुटेंगे.

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305