Connect with us

उत्तराखंड वन विभाग में हुई ऐसी तैनाती की उड़ गए सबके होश, खड़े हो रहे कई सवाल

उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग में हुई ऐसी तैनाती की उड़ गए सबके होश, खड़े हो रहे कई सवाल

उत्तराखंड वन विभाग में आए दिन कोई न कोई कारनामा होता ही रहता है कभी अधिकारियों  को भ्रष्टाचार के मामलों में हटा दिया जाता है तो कभी  ऐसी तैनाती कर दी जाती हैं जो अपने आप मे कई सवाल खड़े कर दिए जाते हैं ऐसा ही वाक्या 2 IFS अधिकारियो के बीच हुआ हैं जिसमे जूनियर को सीनियर का boss बना दिया गया।

यह भी पढ़ें -  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

उत्तराखंड वन विभाग में एक विसंगति सामने आयी है जिसमें एक कनिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी का ‘साहब’ बन गया है। उत्तराखंड सरकार के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक पराग मधुकर धकाते, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के नवनियुक्त निदेशक नरेश कुमार से वरिष्ठता क्रम में तीन पायदान नीचे हैं। कॉर्बेट निदेशक भारतीय वन सेवा के 1999 बैच के अधिकारी हैं, जबकि उनके रिपोर्टिंग अधिकारी उनसे तीन बैच जूनियर हैं। इस स्थिति पर उत्तराखंड वन विभाग के प्रमुख विनोद कुमार सिंघल ने कहा कि यह प्रकरण उत्तराखंड सरकार के संज्ञान में है और इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

कॉर्बेट निदेशक भारतीय वन सेवा के 1999 बैच के अधिकारी हैं, जबकि उनके रिपोर्टिंग अधिकारी उनसे तीन बैच जूनियर हैं।इस स्थिति पर उत्तराखंड वन विभाग के प्रमुख विनोद कुमार सिंघल ने कहा कि यह प्रकरण उत्तराखंड सरकार के संज्ञान में है और इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305