Connect with us

उत्तराखंड कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद नेताओं का फूटा गुस्सा.. MLA तिलक राज बेहड़ का बड़ा बयान

उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद नेताओं का फूटा गुस्सा.. MLA तिलक राज बेहड़ का बड़ा बयान

उत्तराखंड कांग्रेस में जिला अध्यक्ष पदों की घोषणा के बाद कांग्रेस में रार बढ़ती जा रही है पार्टी के नेता जहाँ कांग्रेस भवन में विरोध जता रहें है और मामला गाली गलौच तक पहुंच गई।वही, अब एक बार फिर कांग्रेस में गढ़वाल की उपेक्षा मुद्दा बनता दिखाई दें रहा है और ये मुद्दा कही और से नहीं कुमाऊं से उठा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

जी हाँ कांग्रेस के बड़े चेहरे और किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड ने बड़ा बयान देते हुए साफ कह दिया है कि कांग्रेस ने जो बड़े पद नेताओं क़ो दिए है उससे कांग्रेस क़ो बड़ा नुकशान हो सकता है। उनके अनुसार चाहे अध्यक्ष का पद हो या फिर नेता प्रतिपक्ष या फिर उप नेता प्रतिपक्ष सभी पदों क़ो कुमाऊं क़ो देने से असंतुलन बन गया है एक पद गढ़वाल, तराई और एक कुमाऊं क़ो देना चाहिए था।

यह भी पढ़ें -  सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

उनके अनुसार चूक हुई है गढ़वाल की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए थी उनके अनुसार जब ये फैसला हुआ तब मैं बीमार था मैं तब भी इसका विरोध करना चाहता था लेकिन नहीं कर पाया क्यूंकि सब कुछ कुमाऊं क़ो दे दिया गया अध्यक्ष भी, नेता प्रतिपक्ष भी और उप नेता प्रतिपक्ष भी। ये फैसला सही नहीं है सबको साथ लेकर सबको मौका देने की जरुरत है इस फैसले से पार्टी क़ो नुकशान होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305