Connect with us

पटवारी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस ने यूपी में आरोपी के घर पर की कुर्की की कार्रवाई

उत्तराखंड

पटवारी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस ने यूपी में आरोपी के घर पर की कुर्की की कार्रवाई

उत्तराखंड में भर्ती घोटालों में फरार अभियुक्तों द्वारा लगातार माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की अवहेलना करने पर हरिद्वार कनखल पुलिस द्वारा अभियुक्तों के घर पर कुर्की की कार्यवाही की गई।

प्रतियोगी परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ शुरुआत से ही एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा बेहद सख्त रुख अपनाया गया था। जिसमें 3 दर्जन से अधिक अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं इनकी गलत तरीके से कमाई गई लगभग 1 करोड़ की अवैध संपत्तियों को भी सील किया गया था।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

बीते महीने कनखल पुलिस द्वारा अभियुक्तों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए अभियुक्तों के घर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की गई थी एवं माननीय न्यालालय के आदेश के क्रम में अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा किए गए थे। जिससे डरकर एक अभियुक्त भूषण पुत्र बृजपाल ने सरेंडर कर दिया था लेकिन अनिल कुमार अभी भी पुलिस से लगातार बच रहा था।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश जाकर हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से जहां बाकी अभियुक्तों में भी डर का माहौल है तो वहीं कुर्की की ठोस कार्रवाई करने उपरांत हरिद्वार पुलिस द्वारा समाज को खोखला करने वाले ऐसे अभियुक्तों को स्पष्ट संदेश दिया गया है।

अभियुक्त जिसके घर की कुर्की की गई-

(1)अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305