Connect with us

मसूरी देहरादून मार्ग पर बीच सड़क में आग का गोला बनी कार, उठने लगी ऊंची लपटें

उत्तराखंड

मसूरी देहरादून मार्ग पर बीच सड़क में आग का गोला बनी कार, उठने लगी ऊंची लपटें

मसूरी में देर शाम को मसूरी देहरादून कोलूखेत पानी वाले बैंड पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई जिसमें सवार तीन महिला दो पुरुष और 4 बच्चे बाल-बाल बच गए वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक कार जलकर खाक हो गई थी।

बताया जा रहा है कि मसूरी से वापस सहारनपुर जाते समय जेन एस्टिलो कार मसूरी देहरादून मार्ग कोलूखेत पानी वाले बैंड के पास अचानक से कार में आग लग गई परंतु गनीमत रही कि तब तक कार में सवार सभी लोग कार से सकुशल बाहर निकल गए थे और देखते ही देखते कार ने आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई। वहीं कार में लगी आग के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई मसूरी फायर सर्विस के द्वारा आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक आग जलकर खाक हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  जन दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम सविन बंसल ने सुनीं 300 से ज्यादा शिकायतें

कार के स्वामी धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी फतेहपुर ने बताया कि वह मसूरी घूमने के बाद वापस सहारनपुर की ओर जा रहे अपने परिवार के साथ सहारनपुर की ओर जा रहे थे कि अचानक कार के बोनट से आग निकलने लगी जिसके बाद उन्होंने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला पर कार में लगी आग काफी तेज हो गई इसके बाद कार एकाएक जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उन्होंने बताया कि सभी लोग कार में सवार सभी लोग सब स कुशल है । मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है वह कार आग की चपेट में आने से पूरी तरीके से खाक हो गई है वहीं घटना की जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305