Connect with us

हिंदू मान्यताओं में बसंत पंचमी पर क्या क्या करना होता है शुभ, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड

हिंदू मान्यताओं में बसंत पंचमी पर क्या क्या करना होता है शुभ, पढ़िए पूरी खबर

बसंत पंचमी से वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है. इस साल बसंत पंचमी 5 फरवरी को पड़ने वाली है. इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की आराधना के साथ-साथ कामदेव की भी पूजा होती है. इसके अलावा बसंत पंचमी का दिन शादी के लिए भी शुभ होता है. मान्यता है कि यह दिन शादी के लिए अबूझ मुहूर्त होता है.

बसंत पंचमी से वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है. इस साल बसंत पंचमी 5 फरवरी को पड़ने वाली है. इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की आराधना के साथ-साथ कामदेव की भी पूजा होती है. इसके अलावा बसंत पंचमी का दिन शादी के लिए भी शुभ होता है. मान्यता है कि यह दिन शादी के लिए अबूझ मुहूर्त होता है. जानते हैं कि बसंत पंचमी का दिन शादी के लिए क्यों श्रेष्ठ माना जाता है.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकरणों में तेजी लाई जाए- डॉ. आर. राजेश कुमार

बसंत पंचमी क्यों है शादी के लिए अबूझ मुहूर्त- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बसंत पंचमी के पूरे दिन दोषरहित श्रेष्ठ योग रहता है. इसके अलावा इस दिन रवि योग का भी शुभ संयोग बनता है. शास्त्रों के मुताबिक बसंत पंचमी के दिन ही भगवान शिव और पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था. इस दृष्टि से भी शादी के लिए बसंत पंचमी का दिन शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

 

बसंत पंचमी के दिन कौन कर सकता है विवाह

1-बसंत पंचमी के दिन ऐसे लोग शादी कर सकते हैं जिन्हें लगातार दिक्कतें आ रही हो.

2-शादी के लिए वर और वधु पक्ष राजी हों और इसके लिए गुण मिलान नहीं हो पा रहा हो.

3-शादी के लिए सब कुछ तय है और इसके लिए शुभ मुहूर्त नहीं निकाल पा रहे हों तो ऐसे में बसंत पंचमी के दिन विवाह कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण

4-जो लोग तुरंत शादी करना चाहते हैं उनके लिए बसंत पंचमी का दिन सर्वश्रेष्ठ होता है.

बसंत पंचमी पर और क्या करना होता है शुभ- वैसे तो बसंत पंचमी पर विद्या और बुद्धि की देवी सरस्वती और कामदेव की पूजा होती है. साथ ही बसंत पंचमी का दिन शादी के लिए भी अबूझ मुहूर्त माना गया है. इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन गृह प्रवेश, नई नौकरी की शुरुआत, किसी नए काम की शुरुआत, भूमि पूजन, मुंडन आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं.

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305