Connect with us

उत्तराखंड के खटीमा में भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की मौत, 11 लोग गंभीर घायल

उत्तराखंड

उत्तराखंड के खटीमा में भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की मौत, 11 लोग गंभीर घायल

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार को रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत से महिंद्रा क्रूजर टैक्सी वाहन संख्या यूके06टीए-4841 का चालक सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहेनिया टोल प्लाजा के पास नानकमत्ता की ओर से आ रही कार आई 20 संख्या यूके06 एडी-2481 से क्रूजर वाहन की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

टक्कर लगने के बाद सवारियों से भरी कार सड़क पर पलट गई। कार के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और यात्रियों को कार से बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना(46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उप जिला अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया। हादसे में घायल लोगों का उपचार जारी है वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305