Connect with us

हल्द्वानी में लीसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री जलकर हुई राख

उत्तराखंड

हल्द्वानी में लीसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री जलकर हुई राख

रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग बेल बाबा के पास लीसा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने से फैक्ट्री जलकर राख हो गई है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में लीसा रखा हुआ था. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता चल नहीं पाया है. आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के कई गाड़ियां मौके पहुंची. अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. गौर हो कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बमुश्किल काबू पाया.लीसा ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं आग बुझाने के लिए आसपास के शहरों से भी अग्निशमन की गाड़ियों को मंगाया गया.बताया जा रहा है कि लीसा फैक्ट्री में भारी मात्रा में लीसा रखा हुआ था.

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और ट्रैफिक के जवान मौजूद रहे, जो यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे रहे. मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. घटना में जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया. लीसा ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं आग लगने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. वहीं आग पर काबू पाने के लिए रामनगर, रुद्रपुर और पंतनगर से दमकल की गाड़ियां मंगाई गई.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305