Connect with us

देहरादून में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर की हत्या

उत्तराखंड

देहरादून में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर की हत्या

कालसी के फटेऊ गाँव में पति ने धारदार हथियार पाठल से पत्नी को उतारा मौत के घाट। बताते चलें ब्रहसपतीवार को कालसी के राजस्व गाँव फटेऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक सनकी पति ने मामूली बात पर पत्नी से नाराज होकर उसे बेहद ही निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें -  गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा- महाराज

आरोपित पती ने अपनी सोती हुई पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार पाठल से जानलेवा वार किये जिससे कुछ ही देर में पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पहुँचे तहसीलदार कालसी व उनकी टीम ने हत्यारे पती को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार हत्यारे पती का नाम गजेन्द्र सिंह चौहान बताया जा रहा है। मृतक महिला का नाम गुडडी देवी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 14 प्रयोगशाला सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

दोनों की एक ढाई साल की बच्ची भी है जो घटना के वक़्त कमरे में ही थी। हत्यारा पती हत्या के बाद जंगल की ओर भाग गया जिसे बाद में दबोच लिया गया जिससे हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया। वहीं बच्ची के रोने की आवाज पर गांव की महिलाओं एवं आस पास खेल रहे बच्चों ने देखा कि गुडडी देवी कमरे के अंदर खून से लथपथ बैड पर पडी हुई थी। मृतक महिला का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाई की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305