Connect with us

Holi 2024:सीएम धामी का खास अंदाज, वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरके

उत्तराखंड

Holi 2024:सीएम धामी का खास अंदाज, वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरके

उत्तराखंड में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी होली को खास अंदाज में मनाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां सीएम आवास में धामी संस्कृति रीति रिवाज के साथ वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरकते हुए नजर आए, वहीं भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सीएम धामी ने दिव्यांग जनों के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय में आए दिव्यांग जनों के साथ विशेष रूप से होली का आनंद लिया। उन्होंने सभी लोगों को अलग से बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि हमारी सरकार आपके जीवन में खुशियों के रंगों को किसी कीमत पर फीका नहीं होने देगी। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होली की पूर्व संध्या को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कार्यालय पहुंचे दिव्यांग जनों के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी। प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जमकर फूलों को होली खेली। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को टीका लगाकर बधाई दी और लोकगीतों की धुन पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साह के रंगों से सरोबार नजर आए। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को होलिका दहन और रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा, देश की तरह प्रदेश में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Like Our Facebook Page

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305