Connect with us

जौनसार के जागड़ा पर्व के लिए हिमाचल परिवहन की भी चलेंगी बसें, भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

उत्तराखंड

जौनसार के जागड़ा पर्व के लिए हिमाचल परिवहन की भी चलेंगी बसें, भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के बाद शिमला और रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है।

हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 एवं 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के पश्चात शिमला से हनोल और रोडू से हनोल तक के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है।

यह भी पढ़ें -  नीति घाटी में 31 मई एवं 01 जून को आयोजित होगी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज के निर्देश पर श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम भी हरिद्वार से प्रातः 7:30 बजे से हरिद्वार-देहरादून-विकास नगर वाया चकराता से हनोल तक, देहरादून से प्रातः 6:00 से से देहरादून-मिनस-हनोल तक, देहरादून से प्रातः 7:30 बजे रोड़वेज बस मसूरी-चकराता-हनोल तक चलेगी। इसके अलावा शिमला से हनोल, नैरवा-अटाल-हनोल, देहरादून विकास नगर-डामटा-बड़कोट-पुरोला-मोरी-हनोल, उत्तरकाशी से हनोल तक बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं जागरे के समय टैक्सियों के रेट तय करने के साथ साथ एक सहिया से दसऊ जाने के लिए भी बस एवं टैक्सियों की व्यवस्था रहेगी। 18-19 सितम्बर को जागरे के दिन बस सेवा त्यूनी से हनोल, हनोल से त्यूनी तक चलेगी।

यह भी पढ़ें -  अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

हनोल स्थित महासू मंदिर में 18 एवं 19 सितम्बर को देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर चार विकासखंडों चकराता, कालसी, मोरी और पुरोला के 1 से लेकर 12 वीं कक्षा तक सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितम्बर को एक दिन का सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305