Connect with us

यहाँ दो युवकों की बरसाती गदेरे में डूबने से मौत, परिवार में मची चीख पुकार

उत्तराखंड

यहाँ दो युवकों की बरसाती गदेरे में डूबने से मौत, परिवार में मची चीख पुकार

पौड़ी तहसील के ग्राम सभा डुंगरी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों युवक अपने गांव तल्ली ढांढरी से पैडुलस्यूं पटटी के डुंगरी गांव के गदेरे में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों का रेस्क्यू कर गदेरे से बाहर निकाला।इसके साथ साथ एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  औली में बर्फबारी से लौटी पर्यटकों की रौनक, होटल बुकिंग फिर से बढ़ीं

जिला मुख्यालय पौड़ी से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम सभा डुंगरी में दो युवकों की बरसाती गदेरे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अपने दो दोस्तों के साथ गदेरे में घूमने गये थे। आसपास रिजार्ट व गांव के लोगों ने जब दो युवकों के शवों को गदेरे में देखा तो स्थानीय लोग वहां पहुंचे। युवकों द्वारा कोई हरकत नहीं करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवकों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने निरीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि घटना में तल्ली ढांढरी निवासी 31 साल के मोहित नेगी पुत्र महावीर नेगी तथा 32 साल के प्रमोद उर्फ पम्मी पुत्र स्व. रघुवीर सिंह नेगी की मौत हो गई। दोनों का पीएम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

वहीं घटना की सूचना मिलते ही विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305