Connect with us

Haridwar: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे हरिद्वार, कह दी ये बड़ी बात

उत्तराखंड

Haridwar: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे हरिद्वार, कह दी ये बड़ी बात

सोमवार को मोहन भागवत हरिद्वार के दौरे पर रहे जहां उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान माला कार्यक्रम में प्रतिभा किया इससे पूर्व उन्होंने शिवालय में रुद्राभिषेक करते हुए देश की मंगल कामना के लिए पूजा की। G-20 की थीम वासुदेव कुटुंबकम पर आयोजित व्याख्यान माला में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आत्मा और परमात्मा सर्वत्र है।

यह भी पढ़ें -  वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए- मुख्यमंत्री

दुनिया में जो भी विविधता है उससे हमारा आत्मीय संबंध है। हमें स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि कुटुंब के लिए जीना है। पर्यावरण और प्रकृति हमारी माता है। इसका दोहन ठीक नहीं। वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को विविध पहलुओं से उन्होंने समझाया। उन्होंने कहा कि भारत का उत्थान विश्व कल्याण के लिए हुआ है। हमें इस अर्थ को समझने की जरूरत है। भारत के अमरत्व की यही धारणा है। विविधता में एकता भारत की पहचान है। वसुधैव कुटुंबकम की परिकल्पना तभी साकार होगी जब धर्म और जाति से ऊपर उठकर मनुष्य अपने को मनुष्य समझें।

यह भी पढ़ें -   “अपनापन - नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

यही नहीं जीव जंतु और पेड़ पौधों को भी जीव समझें। भारत का ज्ञान विश्व कल्याण के लिए है । धर्म वही है जिसे धारण किया जाए्। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान माला में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आत्मा और परमात्मा सर्वत्र है। दुनिया में जो भी विविधता है उसे हमारा आत्मीय संबंध है। हमें स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि कुटुंब के लिए जीना है। पर्यावरण और प्रकृति हमारी माता है इसका दोहन ठीक नही है।

यह भी पढ़ें -  11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305