Connect with us

पौड़ी गढ़वाल में फिर दिखा गुलदार का आतंक, टैंट में घुसकर बच्चे पर हमला

उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल में फिर दिखा गुलदार का आतंक, टैंट में घुसकर बच्चे पर हमला

सात वर्षीय सूरज सिंह घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पौड़ी गढ़वाल: जिले के सतपुली मल्ली क्षेत्र में देर रात गुलदार ने दहशत फैला दी। रविवार रात करीब 11:30 बजे गुलदार ने एक टैंट फाड़कर अंदर सो रहे सात वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया।

घायल बच्चे की पहचान सूरज सिंह (7 वर्ष), पुत्र तिलक सिंह, निवासी नेपाल के रूप में हुई है। हमले में बच्चे के हाथ पर गहरी चोटें आईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। आए दिन हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की कार्रवाई
घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे लगाए हैं। साथ ही ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और क्षेत्र में गश्त भी तेज कर दी गई है ताकि गुलदार की गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ही गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305