Connect with us

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला। पहले चार दिनों में शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने वीकेंड और 26 जनवरी की छुट्टी का पूरा लाभ उठाया, जिससे इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें -  बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘वध 2’, जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन

बीते वीकेंड भी फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल दर्ज किया गया था। हालांकि सोमवार को कारोबार में गिरावट आई और फिल्म की कमाई सीमित रही, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर आंकड़ों में सुधार देखने को मिला। मंगलवार को फिल्म ने  2.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 314.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -  अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज

वैलेंटाइन वीक के दौरान भी यह एक्शन ड्रामा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। देशभक्ति और दमदार एक्शन से सजी इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। मजबूत स्टारकास्ट और विषयवस्तु के दम पर ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर सफर अभी जारी रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  ‘द केरल स्टोरी 2’ का नया गाना ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305