Connect with us

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए सरकार ने बना लिया प्लान, भारत सरकार खुद उठाएगी खर्चा

उत्तराखंड

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए सरकार ने बना लिया प्लान, भारत सरकार खुद उठाएगी खर्चा

रूस-यूक्रेन के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और दूसरे नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार ने प्लान बना लिया है. इसके लिए सरकार स्पेशल फ्लाइट चलाएगी, जिसका खर्चा भारत सरकार खुद उठाएगी. यूक्रेन में भारत के करीब 20 हजार नागरिक फंसे हुए हैं. इनमें से 18 हजार स्टूडेंट्स हैं, जो वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए हुए हैं. रूस-यूक्रेन के बीच सैन्य तनाव शुरू होने के बाद स्टूडेंट्स वहां डर के साये में जी रहे हैं. वे बार-बार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सरकार से खुद को वहां से निकालने की गुहार लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

स्टूडेंट्स का कहना है कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में हालात तेजी से खराब हो गए हैं. वहां पर खाने-पीने की चीजों की शॉर्टेज शुरू हो गई. एटीएम में कैश खत्म हो रहा है और लोगों में भगदड़ की स्थिति है. यूक्रेन की राजधानी कीव पर गिर रही रूसी मिसाइलों और बमों से स्टूडेंट्स में दहशत और बढ़ गई है. उनके पैरंट्स ने भी सरकार से अपने बच्चों को यूक्रेन से निकालने की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें -  पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद

स्टूडेंट्स के अलावा राजनेताओं ने भी भारत सरकार से इस मामले में पहल करने का आग्रह किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तमिल नाडु के सीएम एम के स्टालिन ने मोदी सरकार से अनुरोध किया है कि वे यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी का इंतजाम करें. पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को कैबिनेट पर सुरक्षा कमेटी की बैठक कर हालात का जायजा लिया. जिसके बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी का विशेष अभियान चलाने की घोषणा की गई.

यह भी पढ़ें -  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव

सरकार ने बना लिया है प्लान- माना जा रहा है कि इन स्टूडेंट्स और नागरिकों को पहले सड़क मार्ग के जरिए पड़ोस के पोलैंड और हंगरी में लाया जाएगा और फिर वहां से प्लेन के जरिए उनकी वतन वापसी की जाएगी. सरकार ने इसके लिए यूक्रेन, हंगरी, पोलैंड समेत सभी संबंधित सरकारों से सहयोग मांगा है. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी.

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305