Connect with us

हरिद्वार में गड्ढे में दबी मिलीं सरकारी दवाईयां, जांच के आदेश

उत्तराखंड

हरिद्वार में गड्ढे में दबी मिलीं सरकारी दवाईयां, जांच के आदेश

हरिद्वार के बैरागी कैंप में भारी मात्रा में दवाइयों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया है। बैरागी कैंप में गड्ढा खोदकर ये दवाइयां दबाई गई थी। भारी मात्रा में बरामद हुई दवाइयां सरकारी दवाइयां है। सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जब जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

भारी मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और आयरन की दवाओं की पेटियां बाहर निकलना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के दौरान ये दवाएं मंगाई गई थी और इन दवाओं में से कुछ दवाएं एक्सपायर हो चुकी है और कुछ की वैलिडिटी अभी बाकी है। अधिकारी भी इस मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं लेकिन उन्होंने इतना साफ कर दिया है कि ये सब दवाइयां सरकारी दवाइयां हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

मौके पर पहुंची ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि ये मामला बेहद गंभीर है। भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां जमीन में गड्ढा खोदकर दबाई गई है। जो दवाएं एक्सपायर भी नहीं हुई उन्हे भी गड्ढे में दबा दिया गया। वो इस मामले को लेकर हरिद्वार के सीएमओ को पत्र लिखेंगी और जांच की जाएगी कि ये दवाइयां क्यों फेंकी गई।

यह भी पढ़ें -  जनता दरबार में 190 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का मौके पर समाधान

वही हरिद्वार के एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि गवर्नमेंट सप्लाई की दवाइयां मिली है। बिना एक्सपायर हुई दवाएं भी लावारिस फेंकी गई है। इस मामले में स्वास्थय विभाग को तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए है। साथ ही बताया कि बरामद हुई दवाइयों को नियमानुसार डिस्पोज किया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305