Connect with us

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए शासन ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए शासन ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए हाई पावर कमेटी (HPC) गठित की गयी है। बीते 12 सितम्बर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आहूत HPC की बैठक में लिये गये निर्णयानुार नोडल अधिकारी नामित किये गये है। राष्ट्रीय खेल के आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

आयोजन स्थल में विशेष आमंत्रित आतिथियों यथा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य महानुभाव के आगमन / प्रस्थान से संबंधित कार्यों का अनुश्रवण / कियान्वयन।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

क्लस्टर में अन्य प्रदेशों से आये खिलाड़ियों / टैक्निकल स्टॉफ / भारतीय ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी / राष्ट्रीय खेल संघों के पदाधिकारी / खेल मीडिया/विशिष्ट महानुभाव से संबंधित क्रिया-कलापों यथा-आवागमन, खान-पान, आवासीय व्यवस्था आदि से विषयक कार्यों का अनुश्रवण / कियान्वयन ।

संबंधित जिलों के जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुये राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में प्रवासी उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी है- मुख्यमंत्री

उपरोक्त अंकित क्लस्टर अनुसार अधिकारीगण राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे एवं आवश्यकतानुसार अपने स्तर से अन्य अधिकारियों/ कार्मिकों की तैनाती कर सकेंगे।

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305