Connect with us

उग्र हुए बेरोजगार! मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाया भड़काने का आरोप, राहुल गांधी बोले-क्रूरता छोड़ दे सरकार

उत्तराखंड

उग्र हुए बेरोजगार! मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाया भड़काने का आरोप, राहुल गांधी बोले-क्रूरता छोड़ दे सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। विद्यार्थियों से मेरा अनुरोध है वे सत्य को आधार बनाकर प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखें। सरकार भी जिम्मेदारी से कदम उठाए और क्रूरता छोड़ कर उनकी मांगों को सुने।राजधानी में जुटे पथराव और लाठीचार्ज के बाद विपक्षी हमलों का जवाब देने के लिए धामी सरकार के मंत्री भी मैदान में उतर आए। उन्होंने विपक्ष पर युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन

साथ ही युवाओं से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएं। सरकार के सभी मंत्रियों ने वीडियो बयान जारी कर युवाओं से अपील के साथ उन्हें आश्वस्त किया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि सरकार भी जिम्मेदारी से कदम उठाए और क्रूरता छोड़ कर उनकी मांगों को सुने।मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, गणेश जोशी ने कहा कि सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील

कहा कि भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पेपर लीक मामले में 55 लोगों को जेल भेजा गया। यह कठोर कदम धामी सरकार ही उठा सकती है। सीएम ने युवाओं के हित में कठोर कानून लाने का संकल्प लिया है। सरकार का प्रयास है कि जल्द से जल्द भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाए।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन लिए जिला प्रशासन और आरईसी लिमिटेड के बीच इसी माह होगा एमओयू

मंत्रियों ने पूरे घटनाक्रम के लिए विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं को भड़का रहे हैं और उनका फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली में शामिल लोगों को विपक्ष बचाना चाहता है जिससे उनके चेहरे बेनकाब न हों। प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी तत्वों ने भ्रम फैलाने के लिए पथराव किया। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305