Connect with us

केदारनाथ यात्रा पर आए UP के चार युवकों को पुलिस ने सिखाई मर्यादा, थार की छत में बैठकर पी रहे थे शराब

उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पर आए UP के चार युवकों को पुलिस ने सिखाई मर्यादा, थार की छत में बैठकर पी रहे थे शराब

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में कार की छत में बैठ शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों का आबकारी अधिनियम में चालान किया गया। चारों को भविष्य में इस तरह के कृत्य करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। देर शाम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग में कार की छत में बैठक चार युवक शराब पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो चारों युवक रौब दिखाने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को फटकार लगाई।

यह भी पढ़ें -  राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जल प्रदूषण और जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से किया प्रश्न

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तुषार चौधरी, अभिषेक चौधरी, दीपांशु और राहुल का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया। चारों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। चालान होने के बाद आरोपी पुलिस माफी मांगने लगे। पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग व हाईवे के पड़ावों पर निरंतर चेकिंग की जा रही है। आरोपियों से लिखित में माफीनामा भी मांगा गया है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से बीते चार दिनों में 25 लोगों के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा में कार्रवाई की जा चुकी है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305