Connect with us

यहा सब डिवीजन में गबन के मामले में में अधिशासी अभियंता समेत चार लोगों को निलंबित

उत्तराखंड

यहा सब डिवीजन में गबन के मामले में में अधिशासी अभियंता समेत चार लोगों को निलंबित

देहरादून :-ऊर्जा निगम के गदरपुर सब डिवीजन में गबन के मामले में में अधिशासी अभियंता (ईई) समेत चार लोगों को निलंबित कर मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन कार्यालय से अटैच कर दिया है। गबन रुद्रपुर द्वितीय डिवीजन के गदरपुर सब डिवीजन में हुआ है। हाल ही में यहां सहायक लेखाधिकारी को भेजा गया था।

जब उन्होंने अकाउंट की पड़ताल की, तो उन्हें बड़े स्तर पर खामियां मिली। जब गहन पड़ताल की गई तो पता चला कि यहां साल भर से भी अधिक समय से बिजली बिल के रूप में जितना राजस्व जमा होना चाहिए था, वो नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर समस्त पत्रकार बंधुओं को दी शुभकामनाएं

इसकी उच्च स्तर पर शिकायत की गई, तो मालूम चला कि बड़े स्तर पर बिजली बिलों का पैसा ऊर्जा निगम के खाते में जमा ही नहीं कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन ने कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित किया। इसके बाद मुख्यालय से अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  आवास सचिव ने रुद्रपुर में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

निदेशक ऑपरेशन एमएल प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच एसई राजकुमार को दे दी गई है। उनकी अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305