Connect with us

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

उत्तराखंड

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर की पौड़ी समेत गंगा के प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सुख-समृद्धि और मानसिक शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें -  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री

घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

इसके अलावा, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की विशेष व्यवस्था लागू की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन-स्नान की सुविधा मिल सके।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305