Connect with us

‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज

मनोरंजन

‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। शादी और पार्टी के माहौल से भरपूर यह गाना एक एनर्जेटिक डांस नंबर है, जिसमें फिल्म के तीनों लीड स्टार्स की शानदार केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।

गुरु रंधावा की आवाज ने बढ़ाया जोश
‘रूप दी रानी’ को मशहूर सिंगर गुरु रंधावा और हीर ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल इंदीवर ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक तनिष्क बागची का है। गाने में आयुष्मान खुराना शेरवानी में डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लहंगे में शादी के रंग में रंगी दिखाई देती हैं। गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने की है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरी कहानी
फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुका है। इसमें आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में हैं, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब वह एक नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंस जाता है। कहानी में बढ़ती गलतफहमियां इसे एक मजेदार कॉमेडी में बदल देती हैं। वहीं, विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में कहानी में नया ट्विस्ट लाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

15 मई को होगी रिलीज
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा का विषय बन चुके हैं, जिससे इसकी रिलीज को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

(साभार)

Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305