Connect with us

पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे कुमौड़ गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। सोमवार देर रात एक मादा तेंदुआ पिंजरे में फंस गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है।

आबादी क्षेत्र में दिन-रात घूम रहे थे तेंदुए:

यह भी पढ़ें -  ‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण

कुमौड़ के रिहायशी इलाकों में पिछले कुछ समय से 2 से 3 तेंदुए दिन के उजाले में भी बेखौफ घूमते देखे जा रहे थे। तेंदुए के डर से स्थानीय निवासी सूरज ढलते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर थे। लोगों के भारी विरोध और मांग के बाद वन विभाग ने कोट क्षेत्र में ट्रैप कैमरा (CCTV) और पिंजरा लगाया था।

यह भी पढ़ें -  SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु

वन विभाग की अपील- अभी सतर्क रहें:

रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि पिंजरे में मादा तेंदुआ कैद हुई है, लेकिन इलाके में अन्य तेंदुओं की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता। वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नज़र बनाए हुए है और स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से फिलहाल सतर्कता बरतने की अपील की है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305