Connect with us

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा

मनोरंजन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा

मार्वल यूनिवर्स के लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन की अगली फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। इस बार कहानी में पीटर पार्कर एक ऐसे संकट से जूझते नजर आ रहे हैं, जो उनकी शक्तियों और मानसिक संतुलन दोनों को चुनौती देता है। खास बात यह है कि फिल्म में मार्क रफालो भी ब्रूस बैनर उर्फ हल्क के किरदार में नजर आने वाले हैं।

पीटर पार्कर के सामने नई मुश्किल

करीब ढाई मिनट लंबे ट्रेलर में टॉम हॉलैंड के पीटर पार्कर अपने अंदर हो रहे रहस्यमयी बदलावों से परेशान दिखाई देते हैं। वह खुद पर नियंत्रण खोने की बात कहते हैं और अपनी स्थिति को समझने के लिए ब्रूस बैनर की मदद लेते हैं। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि इस बार कहानी सुपरहीरो एक्शन के साथ साइंस और जेनेटिक बदलावों के इर्द-गिर्द घूमेगी।

यह भी पढ़ें -  'राव बहादुर' का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया

ब्रूस बैनर की मदद से तलाशेंगे समाधान

ट्रेलर में ब्रूस बैनर पीटर को बताते हैं कि उन्होंने डीएनए में हो रहे बदलावों को नियंत्रित करने का एक तरीका विकसित किया है। इसके लिए वह एक विशेष डिवाइस भी दिखाते हैं, जो पीटर की स्थिति को संभालने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसके साथ कुछ खतरों के संकेत भी दिए गए हैं, जिससे कहानी में रोमांच और बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें -  ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

हल्क और स्पाइडर-मैन पहली बार साथ

फिल्म के एक महत्वपूर्ण दृश्य में ब्रूस बैनर का हल्क में बदलना भी दिखाया गया है। यह पहली बार होगा जब टॉम हॉलैंड के स्पाइडर-मैन और मार्क रफालो के हल्क को इस फ्रेंचाइजी में एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखा जाएगा। ट्रेलर में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और एक्शन सीक्वेंस फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  'श्रेक 5' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक

डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ जेंडया भी एमजे के किरदार में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा जॉन बर्नथल, सैडी सिंक और लिजा कोलोन-जायस भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305