Connect with us

‘डीसी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, वामिका गब्बी के एक्शन अवतार ने जीता फैंस का दिल

मनोरंजन

‘डीसी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, वामिका गब्बी के एक्शन अवतार ने जीता फैंस का दिल

अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के बाद अब उनकी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डीसी’ सुर्खियों में आ गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

करीब तीन मिनट लंबे ट्रेलर में कहानी एक ऐसे अंधेरे संसार की झलक दिखाती है, जहां अपराध, हिंसा और भावनाओं का गहरा मेल देखने को मिलता है। वामिका गब्बी ‘चंद्रा’ नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसे बचपन में मजबूरी के चलते देह व्यापार की दुनिया में धकेल दिया गया था। वहीं लोकेश कनगराज ‘देवदास’ की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

ट्रेलर में तेज रफ्तार एक्शन सीक्वेंस, धमाके, गोलीबारी और कई इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। वामिका गब्बी ने भी जबरदस्त एक्शन अवतार दिखाकर फैंस को प्रभावित किया है। ट्रेलर के आखिरी हिस्से में देवदास और चंद्रा के बीच भावनात्मक जुड़ाव को रोमांटिक अंदाज में पेश किया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें -  वीकडेज में धीमी पड़ी ‘कृष्णावतारम’ की रफ्तार, छह दिन में कमाए 9.82 करोड़ रुपये

सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज होते ही इसकी चर्चा तेज हो गई। खासतौर पर फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने लोकेश कनगराज की स्क्रीन प्रेजेंस को शानदार बताया, जबकि वामिका के अभिनय और एक्शन अंदाज की भी खूब सराहना की जा रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें -  'पति पत्नी और वो दो' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

फिल्म का निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया है। ‘डीसी’ में वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज के साथ संजना कृष्णमूर्ति भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को Sun Pictures ने प्रोड्यूस किया है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि सफल निर्देशक के रूप में पहचान बना चुके लोकेश अभिनय की नई पारी में कितना कमाल दिखा पाते हैं।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305