Connect with us

‘7 डॉग्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 21 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज

मनोरंजन

‘7 डॉग्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 21 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज

सलमान खान और संजय दत्त की इंटरनेशनल एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सलमान और संजय दत्त के साथ मिस्र के स्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मोनिका बेलुची और जियानकार्लो एस्पोसिटो भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर के साथ भारत में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

21 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी ‘7 डॉग्स’

बड़े बजट की यह एक्शन फिल्म दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। भारत में दर्शक इसे 21 अगस्त से सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी के चलते भारतीय दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

हॉलीवुड और मिडिल ईस्ट के सितारों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

यह भी पढ़ें -  सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह

‘7 डॉग्स’ की खासियत इसका इंटरनेशनल स्टारकास्ट है। फिल्म में बॉलीवुड के साथ मिस्र, हॉलीवुड और मिडिल ईस्ट के कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के सहयोग से किया है।

फिल्म का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है। यह जोड़ी इससे पहले ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी एक्शन फिल्मों के निर्देशन के लिए जानी जाती है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले में तुर्की अललशेख की भी अहम भूमिका है।

यह भी पढ़ें -  रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा

ड्रग माफिया के खिलाफ जंग की कहानी

फिल्म की कहानी ड्रग माफिया और उनके खिलाफ मोर्चा लेने वाले किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। नए ट्रेलर में तेज रफ्तार एक्शन, खतरनाक स्टंट और इंटरनेशनल लोकेशन की झलक देखने को मिलती है। फिल्म की स्टारकास्ट और बड़े स्तर पर फिल्माए गए एक्शन सीक्वेंस इसे रिलीज से पहले ही चर्चा में ला रहे हैं।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305