Connect with us

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या, पैसों के विवाद में पार्टनर और उसके दो बेटों ने ली जान

उत्तराखंड

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या, पैसों के विवाद में पार्टनर और उसके दो बेटों ने ली जान

हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी को उसके ही व्यापारिक सहयोगियों ने गोलियों से भून डाला। अमरदीप चौधरी प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। हत्या का आरोप उसके प्रोपर्टी डीलर दोस्त और उसके दो बेटों पर है। आरोप है कि उन्होंने अमरदीप को घर बुलाया था। इस दौरान अमरदीप के भाई और दोस्त पर भी फायर किए गए। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

आरोपियों ने अमरदीप के सिर से तमंचा सटाकर दो गोलियां मारीं। अमरदीप की पीठ और सिर पर गोली मारी गई। अमरदीप पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका है और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि अमरदीप वकालत की पढ़ाई कर रहा था। वह प्रोपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। पिछले कुछ समय से जगजीतपुर कनखल निवावीस राजकुमार मलिक के साथ वह प्रोपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। दोनों में पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति - सीएम धामी

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 11:30 बजे जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड के पास रहने वाले अमरदीप चौधरी को प्रॉपर्टी के कारोबार में उसके साझेदार राजकुमार मलिक ने फोन कर घर बुलाया था। अमरदीप मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सोनू राठी के साथ ओलिविया स्कूल के पास स्थित राजकुमार के घर पहुंचे। वहां राजकुमार के दोनों बेटे भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए का बुलडोज़र अभियान जारी, 40 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

यहां किसी बात को लेकर अमरदीप और राजकुमार के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गई। इसी बीच राजकुमार के बेटे मनदीप और हर्षदीप ने तमंचे से अमरदीप पर फायरिंग कर दी। पहले गोली उसकी कमर में लगी। इसके बाद आरोपियों ने सिर से सटाकर दो बार गोली चलाई, जिससे अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने सोनू राठी पर भी फायर झोंक दिया।

यह भी पढ़ें -  औली में बर्फबारी से लौटी पर्यटकों की रौनक, होटल बुकिंग फिर से बढ़ीं

सोनू किसी तरह वहां से बचकर निकल गया। उसने तुरंत अमरदीप के भाई बादल चौधरी को फोन पर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में बादल मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी फायर झोंक दिया। बादल के भी कमर में गोली लगी। मौके पर करीब 10 राउंड फायर किए गए। इसके बाद राजकुमार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से मेला अस्पताल पहुंचाया। राजकुमार तो मौके पर फरार हो गया था, लेकिन उसके दोनों बेटे वहीं मिले।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305