Connect with us

जरूरी खबर: 01 से पांच जून के बीच हरिद्वार-सहारनपुर मुरादाबाद रूट पर 10 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

उत्तराखंड

जरूरी खबर: 01 से पांच जून के बीच हरिद्वार-सहारनपुर मुरादाबाद रूट पर 10 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

रुड़की व हरिद्वार ट्रेन रूटों पर रेल यात्रा बाधित होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। 01 से 05 जून के बीच 10 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। सहारनपुर से मुरादाबाद ट्रैक पर पुलों की मरम्मत का कार्य है। जून के पहले सप्ताह में ट्रेन से कहीं आने या जाने का कार्यक्रम है तो इसे फिलहाल टालना उचित होगा। वजह है कि सहारनपुर से मुरादाबाद ट्रैक पर विभाग को पुलों की मरम्मत का कार्य करना है। काम के लिए विभाग ने इस रूट की कई सवारी गाड़ियों का संचालन को पांच जून तक के लिए निरस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुरादाबाद सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर बुंदकी नगीना स्टेशन के आसपास रेलवे के कई पुल हैं। काफी पुराने होने के कारण विभाग को पुल संख्या 1202, 1211, 1216 व 1219 की मरम्मत करनी है। मरम्मत के लिए विभाग ने इस रूट पर एक से पांच जून तक के लिए मेगा ब्लॉक लिया है।

इस अवधि में मुरादाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद, देहरादून के बीच आने जाने वाली कुल दस सवारी गाड़ियों का संचालन रद किया गया है। प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली 14229 अप ट्रेन का संचालन एक, दो, पांच व छह जून को बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ

वापसी में सहारनपुर से प्रयागराज 14512 का संचालन भी 1 व 5 जून को नहीं होगा। चंदौसी से हरिद्वार 04359 अप ट्रेन 2 व 6 जून को बंद रहेंगी। वापसी में हरिद्वार, चंदौसी 04360 डाउन भी 1 व 5 जून को नहीं चलाई जाएंगी। मुरादाबाद, सहारनपुर मुरादाबाद के बीच 04301 चव 04302 ट्रेन का संचालन एक व पांच जून के लिए निरस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

मरम्मत कार्य के लिए मुख्यालय से मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान कुछ गाड़ियों नहीं चलेंगी। यात्रियों को उचित माध्यम से इसकी सूचना दे दी गई है। सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305