Connect with us

सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग, हेलीकाप्टर से टकराया पक्षी

उत्तराखंड

सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग, हेलीकाप्टर से टकराया पक्षी

उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने की घटना रविवार को सामने आई है. इसके बाद वाराणसी के पुलिस लाइन में सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग की गई है.पुलिस लाइन से उनके हेलिकॉप्टर ने सुलतानपुर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ

हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि लखनऊ से स्टेट प्लेन वाराणसी के लिए रवाना हो चुका है. अब स्टेट प्लेन से सीएम योगी जाएंगे. सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की सही सलामत लैंडिंग होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली.

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीएम योगी कार से सर्किट हाउस पहुंच गए हैं. घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. बता दें कि शनिवार को सीएम लखनऊ से स्पेशल चॉपर के जरिए वाराणसी पहुंचे थे. सीएम योगी ने अपने दौरे पर वाराणसी के सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें -  सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के मध्यान्ह भोजन के लिए एलटी कॉलेज परिसर में 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार केन्द्रीकृत रसोईघर का निरीक्षण किया. दरअसल, वाराणसी में पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले सीएम योगी ने तमाम योजनाओं की प्रगति को देखा. इसके अलावा वो वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305