Connect with us

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, उत्तराखंड समेत छह राज्यों के गृह सचिव हटाने के दिये आदेश

उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, उत्तराखंड समेत छह राज्यों के गृह सचिव हटाने के दिये आदेश

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया है। उत्तराखंड में आईएएस शैलेश बगोली गृह सचिव के पद पर हैं और साथ ही वह सीएम धामी के सचिव का भी दायित्व संभाल रहे हैं। आयोग ने यह आदेश निष्पक्ष लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए लिया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि नए गृह सचिव के लिए चुनाव आयोग को जल्द ही अधिकारियों के नाम का पैनल भेजा जाएगा। निर्वाचन आयोग ही नए गृह सचिव का नाम तय करेगा। उत्तराखंड के सीएम कार्यालयों में प्रभार संभाल रहे गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल पुलिस प्रमुख को हटाने के भी आदेश दिए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305