Connect with us

Uttarakhand assembly election 2022: चुनाव निष्पक्ष रुप से संपन्न हो, निर्वाचन आयोग ने जारी किया ये निर्देश

उत्तराखंड

Uttarakhand assembly election 2022: चुनाव निष्पक्ष रुप से संपन्न हो, निर्वाचन आयोग ने जारी किया ये निर्देश

निर्वाचन  आयोग  ने  चुनाव    को  निश्पक्ष संपन्न कराने के लिए  कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं. चुनाव अयोग ने एक आदेश जारी किया है, जिससे अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित बड़ी  जिम्मेदारी वाले अधिकारियों को फोन की लोकेशन 24  घंटे  ऑन  रखने   के  लिए कहां गया  है.  लगातार  उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही हैअगर  कुछ  भी देर  के लिए    मोबाइल की लोकेशन या  इंटरनेट  बंद  हुआ  तो  तुरंत  फोन  पर   पूछा  जा  रहा  है.

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा 

लोकेशन ऑफ मिलने  के   कारण   पूछे  जा रहे हैं. निर्वाचन आयोग इस बार चुनाव में तकनीक का  ज्यादा इस्तेमाल   कर रहा है. आयोग की   ओर से  जिन  विधानसभा  क्षेत्रों  में  जो  भी  जोनल  और  सेक्टर   मजिस्ट्रेट   या   अहम   जिम्मेदारी   निभा   रहे  अफसर तैनात किए गए हैं.उन्हें मोबाइल लोकेशन और इंटरनेट 24  घंटे  ऑन रखने के निर्देश दिए गए हैं. अगर एक पल के लिए भी   लोकेशन  बंद  होती   है  या  इंटरनेट   डिस्कनेक्ट होता है तो तुरंत फोन  करके जानकारी ली  जा रही है.  अगर  किसी अफसर की लोकेशन किसी  पार्टी दफ्तर किसी नेता के घर या कार्यालय या किसी भी ऐसी     संवेदनशील     जगह      पर     मिलेगी     तो       उन अफसरों को इसका स्पष्टीकरण  और  पूरा विवरण  देना होगा.अधिकारियों को यह बताना होगा कि वे उस जगह किसलिए   गए?   इसके   लिए   उनके   मोबाइल   पर  आयोग का ऐप भी डाला गया है.

यह भी पढ़ें -  रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

चुनाव आयोग के इस   निर्देश के  बाद   अफसर जहां परेशान  हैं,  वहीं उनको  अपने   मोबाइल  दिन   में   तीन  से  चार   बार   चार्ज    करने   पड़    रहे   हैं.   24   घंटे   लोकेशन   और  इंटरनेट  ऑन  रहने   के  चलते    मोबाइल  की   बैटरी  काफी जल्दी खत्म हो रही है.

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305