Connect with us

रामलीला के दौरान भाई ने भाई को गोली मार उतारा मौत के घाट, 20 बीघा जमीन बनी जान की दुश्मन

उत्तराखंड

रामलीला के दौरान भाई ने भाई को गोली मार उतारा मौत के घाट, 20 बीघा जमीन बनी जान की दुश्मन

मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चचेरे भाई ने भाई को गोली मारकर हत्या कर दी है. रामलीला कार्यक्रम के दौरान गोली मारने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है. जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलुवागांजा में रामलीला का आयोजन चल रहा था. इस दौरान चचेरे भाई ने भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया. हालांकि स्थानीय लोग और परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है की मृतक का नाम उमेश नैनवाल है. जहां चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारी है.

यह भी पढ़ें -  चमोली में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 77 से अधिक गांव प्रभावित

प्रथम दृष्टया में बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी.बताया जा रहा है कि मृतक उमेश नैनवाल का बेटा रामलीला में पात्र हैं. सोमवार रात को रामलीला का आयोजन चल रहा था, मृतक उमेश नैनवाल अपने बेटे के किरदार को देखने के लिए रामलीला में आया था. इस दौरान उमेश नैनवाल का चचेरा भाई दिनेश नैनवाल भी रामलीला में पहुंचा और उमेश नैनवाल को गोली मार दी. गोली मारने की घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305