Connect with us

पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड

पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद

देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने एसी की वायर चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एसी वायर भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें -  पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को सहारनपुर रोड निवासी सुशील कुमार त्यागी ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कार्यालय अभियान टाइम्स से अज्ञात चोर एसी की वायर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर 1 जुलाई को विशाल मेघा मार्ट के पास एक खाली प्लॉट से आरोपी इमरान (36) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई एसी वायर भी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें -  20 साल का इंतजार खत्म: रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहन सिंह, कांस्टेबल सुधांशु कुमार और कांस्टेबल विनोद कुमार की अहम भूमिका रही।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305