Connect with us

प्रवासियों के पांच गांवों को गोद लेने पर डीएम ने दिए निर्देश

उत्तराखंड

प्रवासियों के पांच गांवों को गोद लेने पर डीएम ने दिए निर्देश

गांवों का सर्वे के बाद रिपोर्ट बनाने को कहा

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने उत्तराखंड प्रवासियों द्वारा जनपद के पांच गांवों को गोद लेने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन गांवों का सर्वे कर अगले एक सप्ताह के भीतर इन गांवों में किए जाने वाले कार्यों की डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि डीपीआर शासन को समय पर प्रस्तुत की जा सके।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय प्रवासी सेल का गठन किया है। इस सेल के माध्यम से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे गांवों का सर्वे कर आवश्यक कार्यों की डीपीआर तैयार करें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रवासियों द्वारा गोद लिए गए गांवों में कार्यों के संचालन हेतु संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करें। जिससे इन गांवों में जो भी कार्य किए जाने हैं उन्हें बेहतर किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य मंत्री ने 7 मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक

इसके अलावा जिलाधिकारी ने गोद लिए गांवों के लिए संबंधित विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305