Connect with us

नैनीताल पहुंचे श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक पहुंचने के लिए झेलना पड़ा 11 किमी लंबा जाम 

उत्तराखंड

नैनीताल पहुंचे श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक पहुंचने के लिए झेलना पड़ा 11 किमी लंबा जाम 

देहरादून। होली की छुट्टी मनाने नैनीताल पहुंचे श्रद्धालुओं को रविवार को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को कैंची धाम तक पहुंचने में ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ा। कैंची धाम से मेहरागांव तक 11 किमी लंबा जाम लगने से श्रद्धालुओं और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे श्रद्धालुओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

नोएडा के अमित गुप्ता ने बताया कि उनके परिवार को दो घंटे से अधिक तक भवाली में फंसे रहना पड़ा। कहा कि जाम के चलते बच्चे परेशान रहे। मेहरागांव के वीरू मेहरा ने बताया कि शनिवार और रविवार को आए दिन जाम लगने से स्थानीय लोगों को भी परेशान होना पड़ता है। लेकिन प्रशासन जाम के लिए पार्किंग और शटल सेवा की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है। वहीं, कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें -  राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305