Connect with us

धामी सरकार में दायित्वों का बंटवारा जल्द, 3 दिन में माँगा ये ब्यौरा

उत्तराखंड

धामी सरकार में दायित्वों का बंटवारा जल्द, 3 दिन में माँगा ये ब्यौरा

देहरादून। प्रदेश सरकार जल्द दायित्वों की घोषणा कर सकती है। शासन ने सभी विभागों से उनके अधीन आयोगों, निगमों, बोर्डों, समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार, अन्य दायित्व व महानुभावों के खाली पदों के बारे में तीन दिन के भीतर ब्योरा तलब किया है।

मंत्रिपरिषद विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व प्रभारी सचिवों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में विभागों के अधीन दायित्वों पर सूचना एक प्रारूप पर मांगी गई है। इस प्रारूप में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार पद की वर्तमान स्थिति और खाली पदों की जानकारी देनी है। साथ ही यह बताना है कि कौन सा पद कब खाली होगा।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

बता दें कि प्रदेश सरकार में अभी दायित्व नहीं बांटे जा सके हैं। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दायित्वों के संबंध में संगठन के स्तर पर चर्चा कर चुके हैं। पहलेपार्टी के स्तर पर सांगठनिक गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब कार्यकर्ताओं के अरमान सरकारी दायित्वों को लेकर मचल रहे हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह नहीं मिली है। इन्हें दायित्व दिए जाने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

दायित्व दीपावली के आसपास बांटे जाने की तैयारी थी। उसके बाद नए साल में दायित्वों के बंटवारे के कयास लगे लेकिन जोशीमठ आपदा के चलते सरकार की प्राथमिकता बदल गई। सूत्रों के मुताबिक दायित्वों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी चर्चा हो चुकी है। पिछले दिनों भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के दौरान प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के बीच भी इस संबंध में बातचीत हुई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305