Connect with us

Dehradun Crime: नशे की पूर्ति के लिए दिया लूट की घटना को अंजाम, दून पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

उत्तराखंड

Dehradun Crime: नशे की पूर्ति के लिए दिया लूट की घटना को अंजाम, दून पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

दिनांक 03/03/2024 को वादिनी कुमारी नंदिनी बिष्ट पुत्री सनातन सिंह बिष्ट निवासी हरिपुर ढकरानी थाना विकास नगर की तहरीर सूचना दी कि पोंटा रोड पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा वादिनी का मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया तथा मौके से भाग गए, जिस पर थाना विकासनगर पर मु0अ0सं0 – 80/2024 धारा -392 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -  विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

लूट की घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तत्काल कोतवाली विकास नगर में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए व सुरागरसी/पतारसी कर आज दिनांक 04/03/2024 को राजपाल नर्सरी पोंटा रोड हरबर्टपुर से घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को घटना में लूटे गए मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदि है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।

यह भी पढ़ें -  संघर्ष और समर्पण की सीख देता है खेल- रेखा आर्या

नाम पता अभियुक्त गण :-

  • विशाल पुत्र शक्ति सिंह निवासी गोकुलवाला, थाना विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र – 23 वर्ष
  • रमन पुत्र नंदराम निवासी बालूवाला, थाना विकासनगर, उम्र- 25 वर्ष
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305