Connect with us

विकासनगर में सनसनी: कमरे से युवक का शव और गंभीर हालत में मिली महिला

उत्तराखंड

विकासनगर में सनसनी: कमरे से युवक का शव और गंभीर हालत में मिली महिला

महिला अस्पताल में भर्ती; हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

देहरादून। देहरादून जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में एक कमरे से युवक का शव और एक महिला के गंभीर रूप से घायल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला गोली लगने का सामने आया है, हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमलेश, निवासी हयोटंगरी, चकराता के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान संगीता, निवासी बुटानू, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। महिला को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर कमलेश खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था, जबकि संगीता गंभीर रूप से घायल मिली। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

स्थानीय लोगों का कहना है कि कमलेश का संगीता के यहां अक्सर आना-जाना था। हालांकि दोनों के बीच क्या संबंध थे और घटना की वजह क्या रही, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आवश्यक सबूत कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

प्रारंभिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले महिला को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार ली, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305